WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चेपक बनता क्राइस्टचर्च और ‘कंगारू’ बनते ‘कीवी’:  स्पिन से तेज़ आक्रमण तक पस्त भारतीय बल्लेबाज़ी शंकर देव तिवारी 

खेल पेज़ क़े लिए विशेष

चेपक बनता क्राइस्टचर्च और ‘कंगारू’ बनते ‘कीवी’:

स्पिन से तेज़ आक्रमण तक पस्त भारतीय बल्लेबाज़ी

 

शंकर देव तिवारी

 

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहा दूसरा टेस्ट बदलते क्रिकेट मिज़ाज की कहानी कह रहा है। दूसरे दिन कुल 11 विकेटों का पतन (न्यूजीलैंड के 5 और भारत के 6) इस बात का प्रमाण है कि क्राइस्टचर्च की हरी पिच किसी रैंक-टर्नर ‘चेपक’ जैसा बर्ताव कर रही है। फर्क बस इतना है कि चेपक में स्पिनरों की फिरकी पर बल्लेबाज़ नाचते हैं, जबकि यहाँ कीवी तेज़ गेंदबाज़ों की आग उगलती गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

इस मुकाबले की सबसे बड़ी तस्वीर न्यूजीलैंड का बदला हुआ स्वभाव है। कभी ‘मिस्टर नाइस गाइज़’ कहलाने वाली कीवी टीम अब पारंपरिक ‘कंगारुओं’ (ऑस्ट्रेलिया) जैसी निर्मम आक्रामकता दिखा रही है। एक ओर जहां भारतीय गेंदबाज़ों की पुरानी कमज़ोरी—पुछल्ले बल्लेबाज़ों (टेल-एंडर्स) को जल्दी न समेट पाने की नाकामी—ने न्यूजीलैंड को 356 के मज़बूत स्कोर तक पहुँचा दिया, वहीं मैट हेनरी और काइल जैमीसन की अगुवाई में कीवी पेस बैटरी ने पहली ही गेंद से भारतीय शीर्ष क्रम पर धावा बोलकर भारत को 116/6 पर ला खड़ा किया।

यह स्थिति भारतीय बल्लेबाज़ी के ‘तब और अब’ के अंतर को भी उजागर करती है। एक दौर था जब भारतीय बल्लेबाज़ घर में स्पिन के जादूगर और विदेश में तेज़ उछाल भरी पिचों पर अडिग दीवार माने जाते थे। आज तस्वीर उलट है; चाहे स्वदेश में घूमती गेंद हो या विदेश में सीम और बाउंस—दोनों ही दौर में भारतीय बल्लेबाज़ दबाव में बिखरते दिख रहे हैं। आकाश दीप के पांच विकेटों की मेहनत पर बल्लेबाज़ों के गैर-ज़िम्मेदाराना शॉट्स ने पानी फेर दिया।

संदेश साफ है: कीवियों ने ऑस्ट्रेलियाई आक्रामकता अपनाकर खुद को घातक बना लिया है, जबकि भारत को अपनी खोई हुई बल्लेबाज़ी तकनीक, धैर्य और निचले क्रम को समेटने की रणनीति पर तुरंत आत्ममंथन करना होगा।

Leave a Comment