WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राम नाथ कोविन्द फाउण्डेशन के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र एवं बधिर जांच शिविर का आयोजन

राम नाथ कोविन्द फाउण्डेशन के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र एवं बधिर जांच शिविर का आयोजन

रिपोर्ट अनुराग सिंह।

 

 

 

नई दिल्ली / उदयपुर। मानव सेवा और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘राम नाथ कोविन्द फाउण्डेशन’ के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन, बधिर रोगियों की जांच तथा श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) वितरण की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजक संस्थाओं की ओर से पूर्व राष्ट्रपति को पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

यह सेवा प्रकल्प ‘सिग्रेचर ग्लोबल फाउण्डेशन, दिल्ली’ और ‘तारा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान)’ के विशेष सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से सैकड़ों बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सीधा लाभ पहुंचाया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।