WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।

 

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।

 

चुनार (मीरजापुर)। सिराथू विधायक एवं अपना दल (कमेरावादी) की नेता डॉ. पल्लवी पटेल के चुनार क्षेत्र आगमन पर शुक्रवार को नरायनपुर तिराहे पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। विधायक के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला।
डॉ. पल्लवी पटेल के पहुंचने से पूर्व ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के झंडे, बैनर और फूल-मालाएं लेकर नरायनपुर तिराहे पर एकत्रित हो गए थे। इस दौरान मौके पर पार्टी की ‘रोजगार एवं भागीदारी यात्रा’ से जुड़े पोस्टर व बैनर भी लगाए गए थे।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह पटेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने किया। उनके साथ मौजूद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ सिराथू विधायक का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत डॉ. पल्लवी पटेल ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसंपर्क किया और स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं।

संवाददाता, चुनार

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।