WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. द्वारा थाना कोतवाली नगर का किया गया औचक मुआयना, थाना प्रबंधन, अभिलेखों एवं जनसुविधाओं की गहन समीक्षा की गई, रिपोर्ट डॉ विशाल गुप्ता

 

 

*एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. द्वारा थाना कोतवाली नगर का किया गया औचक मुआयना, थाना प्रबंधन, अभिलेखों एवं जनसुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।*

 

*⏩थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, चेकिंग अभियान एवं आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु किया गया निर्देशित।*

 

आज दिनांक 27.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. द्वारा थाना कोतवाली नगर का औचक मुआयना किया गया। मुआयना के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों, लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पर आने वाले फरियादियों से शालीन व्यवहार करने, उनकी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

इसके साथ ही थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, चेकिंग अभियान एवं आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।