WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गुरु का ताल गुरूद्वारे में गूंजे जयकारे, प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*गुरु का ताल गुरूद्वारे में गूंजे जयकारे, प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत*

 

*गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर दो लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था*

 

*शबद कीर्तन, अटूट लंगर और रंग-बिरंगी आतिशबाजी बनी आकर्षण*

 

*योगी सरकार 5.8 करोड़ से बनवा रही आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल*

 

*आगरा, 24 नवंबर।* सतनाम वाहेगुरु और जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारों से मंगलवार को सिकंदरा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का ताल गूंज उठा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व यहां पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। पंजाब, उत्तराखंड सहित देश-विदेश से पहुंचे करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

*सुबह चार बजे से सजा कीर्तन दरबार*

 

प्रकाश पर्व के मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत तड़के चार बजे से हुई। दरबार साहिब में सुबह से देर रात तक शबद कीर्तन, कथा और अरदास का सिलसिला चलता रहा। रागी जत्थों ने गुरुवाणी के माध्यम से संगत को निहाल किया। विदेशी पर्यटकों ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेककर लंगर छका और कीर्तन का आनंद लिया। विशाल पंडालों में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर अटूट लंगर ग्रहण किया। सेवा और संगत की परंपरा के बीच पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

 

*आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान*

 

रात में आयोजित रंग-बिरंगी स्वचालित आतिशबाजी प्रकाश पर्व का प्रमुख आकर्षण रही। गुरुद्वारा प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने बटन दबाकर आतिशबाजी की शुरुआत की। इसके बाद करीब एक घंटे तक आसमान रंगीन रोशनी से जगमगाता रहा। आतिशबाजी में अलग-अलग प्रकाश आकृतियों के साथ ‘लख-लख बधाइयां’ लिखने वाले 50 से अधिक आइटम प्रदर्शित किए गए। हेलिकॉप्टर और मोर की आकृतियों वाली आतिशबाजी ने बच्चों और श्रद्धालुओं का खास तौर पर मन मोह लिया।

 

*योगी सरकार करा रही 5.8 करोड़ से मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण*

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुविधाओं के विकास के साथ पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में गुरुद्वारा गुरु का ताल के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण और बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग से गुरुद्वारे तक पहुंचना सुगम हुआ है।

मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत परिसर में 5.8 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 2.9 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इस हॉल के बनने से धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

 

*सेवा, भाईचारे और व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने की सराहना*

 

गुरुद्वारा प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। 557वें प्रकाश पर्व पर बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर दर्शन किए। योगी सरकार की ओर से गुरुद्वारे के सौंदर्यीकरण और मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। पंजाब से आए श्रद्धालु हरप्रीत सिंह ने कहा कि वे हर वर्ष प्रकाश पर्व पर मत्था टेकने आते हैं। इस बार की सजावट और आतिशबाजी ने मन मोह लिया। सिमरन कौर ने बताया कि दरबार साहिब में शबद कीर्तन सुनकर शांति मिली। लंगर और सुरक्षा की व्यवस्थाएं भी अच्छी रहीं। वहीं, उत्तराखंड से परिवार के साथ पहुंचे जसविंदर सिंह ने गुरुद्वारे के भक्तिमय माहौल और सेवादारों के समर्पण की सराहना की।

Leave a Comment