WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फर्जी/ कूटरचित बैनामा का केंद्र बनी एटा सदर तहसील ! उप पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी सहित आरोपीगणों पर प्राथमिकी हुई दर्ज, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*फर्जी/ कूटरचित बैनामा का केंद्र बनी एटा सदर तहसील ! उप पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी सहित आरोपीगणों पर प्राथमिकी हुई दर्ज*

 

 

एटा सदर तहसील में एक ऐसे व्यक्ति ने भूमि का बैनामा कर दिया जिसका नाम राजस्व के प्रमुख अभिलेख फर्द- खतौनी में दर्ज ही नहीं है !

 

जी! हाँ, ये सब हुआ है

 

एटा सदर तहसील के उप पंजीयन कार्यालय में , जहाँ यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ है l

 

*देश के प्रतिष्ठित पत्रकार/संपादक की थी जमीन*

 

जिस जमीन से संबंधित यह प्रकरण है, उस जमीन के स्वामी

Expose India और अमर भारती समाचार पत्र के संपादक श्री शैलेंद्र जैन और उनका परिवार है l

 

*यह है पूरा मामला*

सदर तहसील के गाँव फफोतू में गाटा संख्या – 590 व 366 स की आधी जमीन श्री शैलेंद्र जैन और उनके भाईयों की है, इस भूमि के एक भाग का बैनामा सुनीता देवी ने अपने पति सहदेव व सहयोगी अभिलाख सिंह आदि के सहयोग से जनपद फिरोजाबाद की टूंडला तहसील के गाँव शेखूपुर निवासी प्रवीण कुमार जैन से करा लिया l दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त विक्रेता प्रवीण कुमार जैन का इस भूमि में कोई स्वामित्व/अधिकार या हित नहीं है l

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से दर्ज हुई प्राथमिकी*

 

इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ०

ईलामारन जी से की गई, उसके बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है l

 

 

*इनके विरुद्ध दर्ज हुई है प्राथमिकी*

 

*थाना कोतवाली नगर में मु०अ०सं०- 0594/2026 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज है, जिसमें उप- पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी के साथ – साथ प्रवीण कुमार जैन सहित थाना कोतवाली रिजोर के गाँव भाँवरपुर निवासी अभिलाख सिंह यादव, सहदेव यादव, सुनीता यादव, लायक सिंह यादव, अजय यादव और अजीत शामिल हैं l*

 

*अभी उप- पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी का नाम खुलकर नहीं आया सामने*

 

आरोपियों के विरुद्ध

दर्ज उक्त प्राथमिकी उप- पंजीयन कार्यालय के कर्मचारी के नाम से दर्ज है लेकिन स्पष्ट/व्यक्तिगत रूप से इस असंभव से लगने वाले कार्य को संपन्न कराने में सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य निभाने वाले कर्मचारी का नाम सामने नहीं आया है, हम पूरा प्रयास करेंगे कि अब इस महान व्यक्ति का नाम सामने आए जिससे सब लोग इसे पहचान सकें व हम भी आते- जाते प्रणाम कर लिया करें l

 

इस प्राथमिकी की जाँच पारस त्यागी कर रहे हैं, जिनकी ईमानदारी पर किसी को संदेह नहीं

आशा करते ही जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा l

 

अपने हिस्से का सहयोग हम भी करेंगे l

 

*पवन चतुर्वेदी*

ब्यूरो चीफ

TV 100 NEWS

Leave a Comment