WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किरावली क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान, बटेश्वर कलमकार संगम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किरावली क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान, बटेश्वर कलमकार संगम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

 

 

आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद आगरा की ओर से संगठन के विस्तार और पत्रकारों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से किरावली क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों से संपर्क कर संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

 

सदस्यता अभियान के साथ ही आगामी 27 नवंबर 2026 को तीर्थराज बटेश्वर में आयोजित होने वाले बटेश्वर कलमकार संगम को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पत्रकार साथियों से सहयोग और सहभागिता की अपील की।

 

इस अवसर जिलाध्यक्ष डॉ विष्णु सिकरवार ने कहा कि बटेश्वर कलमकार संगम पत्रकारों की एकजुटता, आपसी संवाद और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सभी पत्रकार साथियों से 27 नवंबर को बटेश्वर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक ओमप्रकाश सविता ने की तथा संचालन जिलामहामंत्री प्रमेन्द्र फौजदार ने किया। इस अवरसर पर प्रमोद पाठक, अशोक शर्मा, नवीन राजावत,भोजकुमार फौजी, नीरज शुक्ला,जीतेन्द्र ठाकुर, कर्मवीर सिंह, रवि कुमार, मनीष उपाध्याय, अजय डागुर, गोविंद शर्मा, राजकुमार इंदौलिया, राजकुमार दूरा, शैलेंद्र शर्मा,धर्मेंद्र कुमार, मनीष बंसल, राहुल आमीन आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे

Leave a Comment