“नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने देव दीपावली के शुभ अवसर पर महिलाओं को बांटे तुलसी के पौधे ।”
*वाराणसी।* देव दीपावली के पावन अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा करौंदी वार्ड में स्थित हनुमान मंदिर पर महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए तथा उपस्थित सभी लोगों को देव दीपावली के विषय में भी जागरूक किया गया।
संस्था की अध्यक्ष ममता जी ने बताया कि देव दीपावली अंधेरे पर उजाले की जीत का पर्व है, उसी प्रकार तुलसी का पौधा भी हर घर के अंधेरे, बीमारी और प्रदूषण को दूर कर उजाला फैलाता है।
“देव दीपावली हमें संदेश देती है कि एक छोटा सा दिया भी अंधेरे को हरा सकता है। उसी तरह एक छोटा सा तुलसी का पौधा भी हमारे जीवन, हमारे स्वास्थ्य और हमारे पर्यावरण का अंधेरा हटा सकता है।”
साथ ही देव दीपावली का महत्व बताते हुए कहा कि त्रिपुरासुर को मार कर भगवान शिव ने पृथ्वी का उद्धार किया था और देवताओं ने खुशी में दीप जलाए थे। आज के समय में अशिक्षा, प्रदूषण और बीमारी ही हमारा अंधेरा है।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी संतारा देवी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं है, यह घर की रक्षक है। यह हवा शुद्ध करती है, घर को बीमारियों से बचाती है, और धार्मिक रूप से भी इसका विशेष महत्व है। देव दीपावली पर तुलसी के सामने दिया जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
संस्था द्वारा यह भी अपील की गई कि हर महिला अपने घर में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाए और उसकी रक्षा करे । सभी महिलाओं को तुलसी के पौधे बांटे गए । इस दौरान संतारा देवी, सुनीता देव, राधिका देवी सोनम मीरा अंजलि लक्ष्मी देवी मंजू कुमारी रेखा देवी प्रतिभा उषा देवी सरिता देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
*Mamta (Social Activist)*
*अध्यक्ष*
*नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था, जिला वाराणसी*
*9336599930*















