WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नहीं होने देंगे, नहीं होने देंगे, अपने क्षेत्र में हम चौथ वसूली नहीं होने देंगे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*नहीं होने देंगे, नहीं होने देंगे, अपने क्षेत्र में हम चौथ वसूली नहीं होने देंगे*

 

*हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल को गिरफ्तार करने की समाज ने उठाई पुरजोर मांग*

 

आगरा। अग्रसेन वाटिका, बल्केश्वर में आयोजित एकजुटता प्रदर्शन एवं प्रेस वार्ता में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मनोज अग्रवाल पर चौथ वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच की मांग की,सभी ने मुट्ठी बँधा हाथ हवा में लहरा कर एक स्वर में नारा लगाया हम सब एक हैं और कहा कि नहीं होने देंगे, नहीं होने देंगे, हम अपने क्षेत्र में चौथ वसूली नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में पार्षद हरिओम गोयल बाबा, पूर्व पार्षद, व्यापारी नेता और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पार्षद हरिओम गोयल बाबा ने कहा कि मनोज अग्रवाल के खिलाफ समाज में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज अग्रवाल पर कमला नगर थाने में हिस्ट्रीशीटर होने और कई संगीन मुकदमे दर्ज होने की बात कही जाती है।

उन्होंने कहा, “यह व्यक्ति समाज को दूषित कर रहा है, लोगों को ब्लैकमेल कर रहा है और चौथ वसूली कर रहा है। ऐसे लोगों को जेल भिजवाने का काम होना चाहिए। मैं प्रशासन से निवेदन करता हूँ कि मनोज अग्रवाल की गिरफ्तारी की जाए और उसके सारे मुकदमों की जाँच कराई जाए।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में एक टिकिया विक्रेता से 50,000 रुपये की चौथ मांगने पर उसके द्वारा भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए हरिओम बाबा ने कहा, _”जब अपराधी किस्म का व्यक्ति एक जनप्रतिनिधि पर बेबुनियाद आरोप लगाता है तो उसे सिद्ध करना चाहिए। अगर सिद्ध नहीं कर पाया तो मैं मानहानि का मुकदमा करूँगा। मेरे बेटे पर गोली चलाने का आरोप भी सिद्ध करके दिखाए।”बल्केश्वर निवासी चाट विक्रेता राम खिलाड़ी ने बताया कि वे बल्केश्वर के मनोहरपुर में मकान बनवा रहे हैं। उनका आरोप है कि मनोज अग्रवाल ने उनसे फोन पर संपर्क किया, मिलने को कहा और एडीए का काम संभालने का दावा करते हुए 20,000 रुपये अपनी फीस और 50,000 रुपये एडीए वालों के लिए देने को कहा। राम खिलाड़ी का कहना है कि पैसों की व्यवस्था न होने पर मना करने पर उन्हें मकान तुड़वाने और सील लगवाने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पार्षद हरिओम बाबा की सलाह पर थाना कमला नगर में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बाबा पर पैसे लेकर मकान बनवाने का आरोप सरासर गलत है, बाबा ने उनसे एक रुपया भी नहीं लिया। पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा, श्री अग्रबंधु समन्वय समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल तोती भाई, बल्केश्वर मेला कमेटी के अध्यक्ष महेश निषाद और कर्मयोगी एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी एवं अग्र मिलन समिति के अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि हम क्षेत्र में किसी की भी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में प्रशासन से माँग की कि मनोज अग्रवाल के खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जाँच कराकर सख्त कार्यवाही की जाए। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल ने मनोज अग्रवाल समाजसेवक और महासभा के प्रदेश अध्यक्ष होने के दावे पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा, “वे कहते हैं – मेरा क्षेत्र है, मेरी जगह है। मैं पूछता हूँ, क्षेत्र तो वहाँ रहने वाले हर व्यक्ति का है, दुकानदार का है, फैक्ट्री मालिक का है। आप निर्णय करने वाले कौन होते हैं? जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन है ही।” बंसल ने कहा, “जो अपने परिवार को साथ लेकर नहीं चल सका, जो अपने घर का नहीं हुआ, वह समाज का ठेकेदार कैसे बन सकता है?” जमींदार होने के दावे पर उन्होंने कहा, _”आगरा में अग्रवाल समाज का ऐसा कौन है, जिसके दादा-परदादा जमींदार न रहे हों? इस दावे से कोई बड़ा नहीं हो जाता।” अंत में उन्होंने कहा, _”समाज की ठेकेदारी और तुष्टिकरण करने वाला व्यक्ति कभी समाज का हितैषी नहीं हो सकता।”इस अवसर पर बबली सिंघल, ब्रह्मा गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल ‘बल्ले भाई’, सचिन अग्रवाल सीमेंट वाले, बिल्डर हरीश अग्रवाल जुगनू भाई, जोगिंदर शुक्ला, नीरज अग्रवाल, हनी मित्तल, कपिल अग्रवाल, अमर सिंह, विजय अरोड़ा, पंकज गुप्ता, राकेश त्यागी, महेंद्र शाक्य, अनुज गोयल, लक्ष्मी नारायण निषाद, महेश राठौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment