*शिक्षा दिवस पर राजकीय आईटीआई एटा में भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्टाफ एवं प्रशिक्षार्थियों ने कराई स्वगणना*
एटा, 23 नवम्बर 2026।प्रमुख जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आज
शिक्षा दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एटा में भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण की।
कार्यक्रम के दौरान रजत पाल अनुदेशक मास्टर ट्रेनर द्वारा संस्थान के स्टाफ एवं सभी प्रशिक्षार्थियों को स्वगणना के महत्व तथा इसकी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई और उन्हें स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया।
*इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मो0 आसिफ ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वगणना नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया में सीधे सहभागी बनने का अवसर प्रदान करती है। संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा इसमें सहभागिता करना जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचायक है।*
प्रधानाचार्य ने सभी कर्मचारियों एवं प्रशिक्षार्थियों से अपील की कि वे जनगणना-2027 की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान में जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्टाफ एवं प्रशिक्षार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर संस्थान के सभी कार्यदेशक ,अनुदेशक,सभी कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे |जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻















