समरकन्द, कंधहार, काबुल और घाघरा तक
क्या फर्क है ठकुराईत, पठानियत और बाबरियत में |
– जितेन्द्र जीतांशू
–
बाह। कया फर्क है शीर्षत रचना का ज़ब कोलकाता से पधारे कवि जीतेन्द्र जीतँसू ने पाठन किया तो श्रोता मंत्र मुग्ध हो गये.। इस रचना क़ो ज़ब पढ़ा गया तो वह समय था
साहित्य संगम की मासिक गोष्ठी का.
साहित्य संगम बाह द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी, का आयोजन अशोक नगर में किया गया।
जिसमें
कुंवर वीर मार्तण्ड जी (संपादक, साहित्य त्रिवेणी, कोलकाता), जितेन्द्र जीतांशु जी (संपादक, सदीनामा कोलकाता), वरिष्ठ कवि सुरेश भाई मिश्र (इटावा), देश के सुप्रसिद्ध गीतकार शिवसागर शर्मा जी (आगरा), वरिष्ठ गीतकार राजकुमार रंजन जी (आगरा) देव नारायण शर्मा जी, राजेश शर्मा वफ़ा, विनोद सांवरिया,गणेश शंकर विद्यार्थी, शाहिद महक, शिवराम ओम शान्ति ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता.. सुरेश भाई मिश्र जी ने की
संचालन.. विनोद सांवरिया द्वारा किया गया।
कवियों ने देश के जवलंत मुद्दों पर काव्य पाठ किया, प्रेम, व्यंग, ओज के स्वर भी प्रमुख रूप से सुनाई दिए।
कार्यक्रम के अन्त में राजेश शर्मा वफ़ा जी द्वारा आए हुए सभी कवियों का आभार व्यक्त्त किया।
काव्यांश
सिर्फ कर्म रह जाते जग में,और कोई पहचान नहीं है।
सिर्फ स्वार्थ में अपनापन है,बाकी का सम्मान नहीं है।
अब तक केवल ये जाना है,संबंधों के भँवर जाल में,
माता और पिता से बढ़कर कोई भी भगवान नहीं है।
– विनोद सांँवरिया
–
प्रेम-पंथ के हम अनुयायी इससे तीर्थ नहीं बढ़कर
किया हिमालय – सा सिर ऊँचा पाया स्थान वहीं चढ़कर
संबन्धों के महानिलय में हमने पूजा- पाठ किया
योग भोग का अंतर पाटा अंदर-अंदर ठाठ किया
– डॉ राजकुमार रंजन
समरकन्द, कंधहार, काबुल और घाघरा तक
क्या फर्क है ठकुराईत, पठानियत और बाबरियत में |
– जितेन्द्र जीतांशू
–















