WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाबतपुर में होटल धरोहर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बाबतपुर में होटल धरोहर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई – थाना प्रभारी पंकज पांडेय,

 

वाराणसी / बड़ागांव (चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट)।

 

बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित होटल धरोहर के संचालक के खिलाफ यातायात बाधित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि होटल में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही खड़ा कराया जाता था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी।

 

 

बड़ागांव पुलिस के अनुसार, बाबतपुर स्थित होटल धरोहर में आने वाले वाहनों के लिए होटल परिसर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। आरोप है कि होटल प्रबंधन द्वारा वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही खड़ा कराया जाता था।

 

इससे वाराणसी – जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन लंबा जाम लग जाता था। स्कूली बच्चे, मरीज, एंबुलेंस और आम राहगीर घंटों जाम में फंसे रहते थे।

 

स्थानीय लोगों की लगातार शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

 

 

 

बड़ागांव थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि –

> “राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कठोर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह होटल हो, दुकान हो या कोई भी प्रतिष्ठान हो, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

 

उन्होंने कहा कि होटल संचालक को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि अब बाबतपुर – बड़ागांव मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जो भी होटल, ढाबा या दुकानदार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा कराएगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

थाना प्रभारी ने आम जनता से भी अपील की है कि वाहन सड़क पर खड़ा न करें, निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें।

 

दूसरा पक्ष –

इस मामले में होटल धरोहर के संचालक का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। पक्ष मिलने पर अद्वितीय भारत उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

 

*- संवाददाता, अद्वितीय भारत, वाराणसी*

Leave a Comment