WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त ( पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

 

 

*एटा – थाना अलीगंज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त ( पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा , 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस (315 बोर), एक चोरी की मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट बिना नम्बर व 780 रुपये बरामद।*

 

*घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे चैंकिंग अभियान के दौरान दिनांक 14.11.2026 की रात्रि में थाना अलीगंज पुलिस किला रोड पर पुराने पेट्रोल पम्प के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी समय करीब रात्रि 10.30 बजे एक ग्रे रंग की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बिना नम्बर की जिस पर एक व्यक्ति सवार था जो कि बिना हेलमेट लगाये कुरावली रोड की तरफ से आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस पार्टी द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो उक्त बाइक सवार नही रूका और चकमा देकर पुलिस पार्टी पर एक फायर करते हुए मोटर साइकिल लेकर आगे की तरफ भागने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो बदमाश जसरथपुर तिराहे से अकबरपुर कोट रोड की तरफ मुड गया तथा दाउदगंज मोड पर ग्राम दाउदगंज की तरफ मोटरसाइकिल मोडते समय गति तेज होने के कारण बदमाश की बाइक फिसल कर गिर गयी और बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फिर से फायर किया पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गयी तो फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकडे गये घायल बदमाश के द्वारा अपना नाम दीपक गिरी पुत्र अवधेश गिरी निवासी भटोली थाना रानीपुर जनपद मऊ बताया। घायल बदमाश दीपक गिरी उपरोक्त को तत्काल सीएचसी अलीगंज भेजा गया जहाँ से उच्च उपचार हेतु जिला चिकित्सालय एटा भेजा गया। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पुलिस पूछताछः-*

घायल अभियुक्त दीपक गिरी उपरोक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से *एक अवैध तमंचा , 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस (315 बोर), एक चोरी की मोटरसाइकिल ग्रे रंग की टीवीएस स्पोर्ट बिना नम्बर, व 780 रुपये बरामद हुये।* पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त बदमाश दीपक गिरी उपरोक्त के द्वारा *21.10.2026 को उन्नाव के जिला अस्पताल से नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की गई और चोरी की गई नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से 22.10.2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर थाना अलीगंज क्षेत्र में सुनार के साथ हुयी लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया है।* जिसके सम्बन्ध में थाना अलीगंज पर मुअसं0- 258/2026 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत है। *वांछित अभियुक्त 50,000 रुपए का इनामिया था। जिसके विरुद्ध भिन्न भिन्न जनपदों में 22 अभियोग पंजीकृत हैं।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त दीपक गिरी का आपराधिक इतिहास :-*

 

1. मु0अ0सं0 215/18 धारा 379/411 भादावि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

2. मु0अ0सं0 216/18 धारा 379/411 भादावि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

3. मु0अ0सं0 46/2020 धारा 392/411/419/420 भादावि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

4. मु0अ0सं0 258/2026 धारा 309(6) बीएनएस थाना अलीगंज जनपद एटा

5. मु0अ0सं0 44/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ

6. मु0अ0सं0 45/18 धारा 411/413/414/419/420/467/462/471 भादावि थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ

7. मु0अ0सं0 56/18 धारा 3(1) गैंगस्टर अधि0 थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ

8. मु0अ0सं0 40/20 धारा 379/411 भादावि थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ

9. मु0अ0सं0 43/20 धारा 379/411 भादावि थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ

10. मु0अ0सं0 44/20 धारा 411/413/414 थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ

11. मु0अ0सं0 217/2017 धारा 411/414 थाना घोषी जनपद मऊ

12. मु0अ0सं0 101/20 धारा 392/411 भादवि थाना कोपागंज जनपद मऊ

13. मु0अ0सं0 119/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मऊ जनपद मऊ

14. मु0अ0सं0 337/18 धारा 411/414/419/420/467/468 भादवि थाना कोतवाली मऊ जनपद मऊ

15. मु0अ0सं0 338/18 धारा 218/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतावाली मऊ जनपद मऊ

16. मु0अ0सं0 1018/20 धारा 392/411 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ

17. मु0अ0सं0 118/20 धारा 307/332/353/427/504 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ

18. मु0अ0सं0 130/20 धारा 34/307 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ

19. मु0अ0सं0 131/20 धारा 41/411/419/420 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ

20. मु0अ0सं0 132/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ

21. मु0अ0सं0 729/20 धारा 3(1) गैंग0 अधि0 थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ

22. मु0अ0सं0 1094/16 धारा 41/411/413 भादवि थाना रानीपुर जनपद मऊ

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*

1. दीपक गिरी पुत्र अवधेश गिरी निवासी भटोली थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र 26 वर्ष

 

*बरामदगीः-*

1. एक अवैध तमंचा (315 बोर)

2. 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस (315 बोर)

3. एक चोरी की मोटरसाइकिल (टीवीएस स्पोर्ट) बिना नम्बर

4. 780 रुपये नगद बरामद

 

*पुलिस टीम-*

1. उ0नि0/आईसी श्री जयवीर सिंह

2. उ0नि0 श्री मनीष कुमार

3. उ0नि0 श्री अशोक कुमार

4. उ0नि0 श्री कपिल कुमार

5. उ0नि0 श्री पंकज मणि गौतम

6. उ0नि0 श्री हिरदेश कुमार दूबे

7. है0का0 प्रदीप कुमार

8. का0 मनोज कुमार

9. का0 अनुज कुमार

10. का0 मोहित कुमार

11. का0 जयदीप सिंह

Leave a Comment