WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चाचा नेहरू को याद किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाई 137 वीं जयंती, रिपोर्ट डॉ विनय शौनिक

चाचा नेहरू को याद किया गया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाई 137 वीं जयंती।

14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पूरे श्रृद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पंडित नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के सुदृढ़ विकास की आधारशिला रखी गई , उन्होंने देश में उच्च शिक्षा , चिकित्सा , विज्ञान , तकनीकी और औद्योगिक विकास को विशेष प्राथमिकता दी । उन्होंने एम्स ,आई आई टी , वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों , अंतरिक्ष अनुसंधान , परमाणु ऊर्जा केन्द्रों की आधारशिला तथा बड़े बांधों और सार्वजनिक उपक्रमों के विकास में आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से विशेष प्रेम करते थे इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे उनका जीवन देश की एकता , अखंडता , धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक परम्पराओं को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा उनके विचार आज भी देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर कांग्रेसी जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नगर के किड्सकेयर स्कूल में बच्चों के लिए समर्पित कार्यक्रम बालहाट का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने मनमोहक व्यंजनों का आनन्द लिया। और चाचा नेहरू को याद किया।

महिला का शव रेलवे ट्रैक से बरामद।

स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। उक्त प्रकरण में अभी अभी समाचार प्राप्त हुआ है कि मृतका के मायके वालों की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली कासगंज पर मुअसंं 677/2026 धारा 80(2) /85 बीएन एस पंजीकृत करते हुए आरोपी पति सुधाकर पुत्र पन्ना लाल निवासी हिम्मत पुर स ई , थाना कासगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Comment