WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

छठ पूजा पर 16 नवंबर का अवकाश घोषित करने की यूटा ने उठाई मांग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

छठ पूजा पर 16 नवंबर का अवकाश घोषित करने की यूटा ने उठाई मांग

Oplus_131072

आगरा । जनपद आगरा के परिषदीय विद्यालयों में छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठाई गई है।

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) आगरा के जिलाध्यक्ष के.के. शर्मा एवं जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (इलाहाबाद) द्वारा जारी अवकाश तालिका में 15 नवंबर को छठ पूजा का अवकाश अंकित है, जबकि छठ पूजा के अवसर पर प्रदेश के कई जनपदों में 16 नवंबर का अवकाश घोषित किया जा चुका है।

यूटा पदाधिकारियों ने जनपद आगरा के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 16 नवंबर 2026 को अवकाश घोषित करने की मांग की है।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि अन्य जनपदों की भांति आगरा में भी छठ पूजा का अवकाश घोषित कर शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए।

Leave a Comment