WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग, भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल / गिरिडीह झारखंड

  • हेमंत सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, आरोपियों को फांसी देने और मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह की ओर से पचंबा मंडल में निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर निशा भगत को श्रद्धांजलि दी गई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। जुलूस के माध्यम से हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि निशा भगत को झारखंड सरकार के कथित मानसिक उत्पीड़न के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनें और पार्टी के नेता-कार्यकर्ता आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हैं। निशा भगत आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी घटना ने राज्य सरकार के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले समय में जनता इस सरकार को सत्ता से बेदखल कर इन सवालों का जवाब देगी।
पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने भी निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं वार्ड संख्या छह के पार्षद संजीव कुमार उर्फ गुड्डू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने गिरिडीह नगर निगम में भी मनमाने ढंग से कार्य किए जाने का आरोप लगाया।
कैंडल मार्च में मीना गुप्ता, पिंकी सिंह, तारा देवी, पुष्पा वर्मा, पिंकी कुमारी, पूनम सिन्हा, सोनिया शर्मा, पिंकी देवी समेत भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं। मौके पर पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पार्षद संजीव कुमार उर्फ गुड्डू सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज का बार-बार अपमान! हर 10-15 दिनों में क्षतिग्रस्त हो रहा तिरंगा, रेलवे बोर्ड तक पहुंची शिकायत, कार्यकारी निदेशक रत्नेश कुमार झा को सौंपी गई कार्रवाई की जिम्मेदारी।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की मुहिम तेज: महंत राज कुँवर बने चंदौली के जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर ने ‘रेफर कोड’ प्रणाली के तहत की नियुक्ति