WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, रिपोर्ट इस्लाम खान

 

 

*एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 427/2026 धारा 316(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)/351(3) बीएनएस थाना कोतवाली देहात एटा में वांछित अभियुक्त चेतन पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी नगला श्याम बिहारी धनीपुर मंडी जी0टी0 रोड कोल थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

1- चेतन पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी नगला श्याम बिहारी धनीपुर मंडी जी0टी0 रोड कोल थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ।

 

*गिरफ्तारी टीम विवरण-*

1- थानाध्यक्ष श्री कृष्ण कान्त लोधी

2- उ0नि0 श्री अभिषेक वत्सल

3- है0का0 जयवीर सिंह

4- का0 उदित

Leave a Comment