*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा जानलेवा हमले से सम्बंधित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण -:* वादिया द्वारा थाना जैथरा पर लिखित सूचना दी गई है कि दिनांक 10.11.26 को समय करीब 15.30 बजे विपक्षीगण द्वारा पटाखे चलाने को लेकर हुई कहासुनी के कारण वादिया ,वादिया के पति व देवर को जान से मारने की नीयत से गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं0- 359/2026 धारा -191(2),333, 115(2),352,351(3),109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण* – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय़ व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों 1- गोरे खाँ उर्फ मौ0 दराज पुत्र अजीत खाँ उर्फ गिल्लू खाँ 2- नवीदराज पुत्र गोरे खाँ उर्फ मौ0 दराज निवासीगण ग्राम धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-*
1- गोरे खाँ उर्फ मौ0 दराज पुत्र अजीत खाँ उर्फ गिल्लू खाँ
2- नवीदराज पुत्र गोरे खाँ उर्फ मौ0 दराज निवासीगण ग्राम धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*
1. एसओ सुनील कुमार वर्मा
2. उ0नि0 धर्मेश कुमार
3. का0 प्रवीन कुमार
4. रि0का0 उज्जवल














