WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उत्तर प्रदेश को लेकर प्रियंका गांधी एक बार फिर एक्टिव हो गई हैं, आलेख अनिल सोलंकी

उत्तर प्रदेश को लेकर प्रियंका गांधी एक बार फिर एक्टिव हो गई हैं। लगातार बैठक कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि यूपी चुनाव से जुड़े हर फैसले पर प्रियंका गांधी की ही मुहर लग रही है। आराधना मिश्रा को अध्यक्ष बनाना और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

 

सूत्र बता रहे हैं कि राहुल गांधी ने प्रियंकागांधी से एक बड़ी बात कही है। राहुल गांधी चाहते हैं कि प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस की प्रभारी बनें। हालांकि प्रियंका गांधी ने अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया है।

 

प्रियंका गांधी अभी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तो हैं लेकिन उनके पास किसी राज्य के प्रभारी पद का पोर्टफोलियो नहीं है। राहुल गांधी चाहते हैं कि अब प्रियंका गांधी एक बार फिर यूपी की जिम्मेदारी संभालें। इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव के वक्त भी प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस की प्रभारी थीं। लेकिन चुनाव में हार के बाद प्रियंका गांधी ने प्रभारी पद छोड़ दिया था।

 

इस बार राहुल गांधी को लग रहा है कि गठबंधन चुनाव जीत जाएगा। कांग्रेस जितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी उसमें से आधी से ज़्यादा सीट पर राहुल गांधी को चुनाव जीतने की उम्मीद है। अगर प्रियंका गांधी प्रभारी बनती हैं तो दो काम हो जाएंगे।

 

पहला- 2022 की नाकामी का दाग प्रियंका गांधी के करियर से उतर जाएगा।

दूसरा- राजेंद्र पाल गौतम की जगह ख़ुद प्रियंका गांधी आएंगी तो कोई विवाद नहीं होगा।

 

अगर राजेंद्र पाल गौतम को प्रभारी पद से हटाया गया तो उन्हें किसी कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Leave a Comment