WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंजा श्रीजगन्नाथ जी मंदिर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंजा श्रीजगन्नाथ जी मंदिर*

 

*श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया अन्नकूट महोत्सव, श्रद्धालुओं ने गोवर्धन शिला का पंचामृत से अभिषेक कर लगाई परिक्रमा*

 

आगरा। आज श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान) में गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंज रहे थे। अन्नकूट महोत्सव के आयोजन में श्रद्धालु अपने घरों से छप्पन भोग बनाकर मंदिर पहुंचे। पंचामृत से अभिषेक व पूजन कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। मंदिर में ग्वाल बालों संग श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की आकर्षक झांकी छप्पन भोग के साथ सजाई। हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया। सुबह 4.30 बजे मंगला आरती के उपरान्त इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने गोवर्धन महिमा कथा के साथ अन्नकूट महोत्सव का शुभारम्भ किया। शंखनाद, मृदंग व मंजीरों संग कीर्तन करते हुए गोवर्धन शिला को डोले में विराजमान कर पंडाल तक झूमते गाते श्रद्धालुओं ने स्थापित किया। जहां पंचामृत से विधि विधान के साथ गोवर्धन शिला का अभिषेक किया। श्रद्धालु अभिषेक के लिए अपने-अपने घरों से दूध, दही, घी, शहद आदि सामग्री व छप्पन भोग के लिए घरों से व्यंजन बनाकर मंदिर परिसर पहुंचे। अंत में आरती कर गोवर्धन महाराज के जयकारों संग परिक्रमा लगाई। संध्या काल में कार्तिक मास में गोपीगीत व दीपदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, आशू मित्तल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरैजा, राजेश मल्होत्रा, संजीव मित्तल, देव केशव, राजेश गर्ग, सुनील मनचंदा, अदिति गौरांगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment