WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल: अवैध क्लीनिकों का साम्राज्य, जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक,B M F News

*एटा में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल: अवैध क्लीनिकों का साम्राज्य, जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक!*

 

*डीएम साहिबा एक नजर इधर भी देखें… कागजों में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त, जमीन पर झोलाछापों और अपंजीकृत अस्पतालों का कथित जाल!*

 

*सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में चल रहे हैं अवैध क्लीनिक? छापेमारी के बाद भी दोबारा कैसे खुल जाते हैं अस्पताल? क्या विभागीय कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है?*

 

*एटा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ऐसे गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनसे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली कठघरे में नजर आती है। एक तरफ शासन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आमजन को सुरक्षित उपचार देने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ जिले में अवैध क्लीनिकों और अपंजीकृत अस्पतालों के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ऐसे संस्थान संचालित हो रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था आखिर कहां है?*

Leave a Comment