WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कैंसर की 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू, ज्यादा पैसे ऐंठने वाले केमिस्ट और अस्पतालों के खिलाफ दर्ज करा सकेंगे शिकायत,B M F News

कैंसर की 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू, ज्यादा पैसे ऐंठने वाले केमिस्ट और अस्पतालों के खिलाफ दर्ज करा सकेंगे शिकायत

कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू हो गई हैं। नई MRP से ज्यादा पैसे ऐंठने वाले केमिस्ट और अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर की 137 दवाओं के MRP पर ट्रेड मार्जिन की लिमिट फिक्स कर दी है।

ये कदम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) द्वारा 17 अक्टूबर, 2026 को गठित की गई एक एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है। इन दवाओं की नई MRP आज, 9 नवंबर, 2026 से लागू हो गई हैं।

8 नवंबर, 2026 तक, 85 फार्मा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन के लिए नई MRP की जानकारी दी है। इनमें से 679 ब्रांडों ने अपनी दवाओं की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती की है। एमआरपी में सबसे ज्यादा कमी 96.45 प्रतिशत दर्ज की गई है। कीमतों में बड़ी कटौती के कारण, उपभोक्ताओं को सालाना लगभग 3540.38 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। इतना ही नहीं, जो 10-15 चिह्नित दवाएं अभी भारत में नहीं आई हैं, उनके बाजार में आने के बाद टीएमआर के तहत कीमतों की सीमा लागू होगी।

#CancerDrugs #PharmaCompanies

Leave a Comment