WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पंच महोत्सव की चहुंओर धूम। जगमगाते बाजारों में खरीददारों की भीड़ पुलिस के व्यापक प्रबंध, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

पंच महोत्सव की चहुंओर धूम। जगमगाते बाजारों में खरीददारों की भीड़ पुलिस के व्यापक प्रबंध।

जनपद कासगंज में दीपावली के अवसर पर मनाए जाने वाले पंच महोत्सव ,( धनतेरस ,छोटी दीपावली , दीपावली , गोवर्धन पूजा ,भाई दूज) के अवसर पर आम जनता का उत्साह देखते ही बनता है कि दिया बेचने वाले से लेकर दुपहिया वाहन ,चार पहिया वाहन की खरीद दारी पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक हुई है। अकेले हीरो होंडा की एजेंसी गुरु आटोमोबाइल में धन तेरस के दिन 77 बाइकें बेची गई। एजेंसी से जुड़े स्टाफ का कहना है कि यह बिक्री गत वर्ष की तुलना में कहीं ज्यादा है ,खील बताशे बेचने वाले कैलाश चंद्र ने बताया कि बड़ी दीपावली तक खिलौने बताशे की बिक्री पूरी गति से जारी रहेगी। बाजारों में भीड़ भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए स्वयं पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह अपने अधीनस्थों के साथ सहावर ,अमापुर , गंजडुंडवारा , सोरों और जिला मुख्यालय पर लगातार गश्त की और एयर सर्विलांस , द्रोण से पूरी व्यवस्था की निगरानी की गई।

क्षेत्राधिकारी पटियाली कासगंज अमित कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मानवीय संवेदनाओं के तहत जरुरत मंदों महिलाओं , पुरुषों को मिठाई , वस्त्र और दीपावली पूजन की सामग्री प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि बिना लाइसेंस के कहीं भी पटाखे न बेचे जाते। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराई गई लेकिन दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्हें गाजियाबाद में लालकुआं पर काफी प्रतीक्षा के बाद कासगंज के लिए बस सेवा उपलब्ध हो सकी। खाद्य विभाग द्वारा मिष्ठान विक्रेताओं के यद्यपि सैम्पल लिए गए लेकिन क ई जगह ये देखा गया कि मिठाइयों का निर्माण मानकों के अनुरूप नही हो रहा है ऐसी स्थिति में लोग एक बार डिब्बा बंद मिठाइयों को पसंद कर रहे हैं।

Leave a Comment