WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

03 वर्षीय बालिका का अपहरण कर हत्या कर देने की घटना का किय गया सफल अनावरण, सगे मामा मामी ने दिया घटना को अंजाम, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

 

 

*एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा करीब 15 दिन पूर्व 03 वर्षीय बालिका का अपहरण कर हत्या कर देने की घटना का किय गया सफल अनावरण, सगे मामा मामी ने दिया घटना को अंजाम।*

 

*घटना का विवरण-*

दिनांक 24.10.2026 को थाना मलावन पर वादी महेशचन्द्र पुत्र हुब्बलाल निवासी नगला भूपाल थाना मलावन एटा द्वारा सूचना दी गई कि उसकी धेवती उम्र करीब 03 वर्ष दिनांक 24.10.2026 को दोपहर 12.00 बजे अचानक घर से गायब हो गई है। तलाश करने के बाद भी नहीं मिली। इस सूचना पर थाना मलावन पर मुअस0- 164/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 26.10.26 अपहर्ता/बच्ची कु0 राधिका उपरोक्त का शव बरामद होने के पश्चात मुकद्दमा उपरोक्त में दिनांक 27.10.26 को धारा 103(1), 238 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी थी ।

 

*गिरफ्तारी तथा अनावरण-*

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में तीन टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी परीक्षण और साक्ष्य संकलन तथा पूछताछ के क्रम में उपरोक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त दीपक पुत्र महेश चन्द्र उम्र करीब 32 वर्ष व अभियुक्ता पूजा पत्नी दीपक उम्र करीब 29 वर्ष निवासीगण ग्राम नगला भूपाल थाना मलावन जनपद एटा को आज दिनांक 08.11.2026 को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त दीपक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 प्लास्टिक की बोरी व 01 तौलिया को बरामद कर किया गया है। विवेचना के क्रम में धारा 137(2) का लोप करते हुए धारा 61 बीएनएस की बढोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता के विरुद्ध थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-*

1. दीपक पुत्र महेश चन्द्र उम्र लगभग 32 वर्ष

2. पूजा पत्नी दीपक उम्र लगभग 29 वर्ष

निवासीगण नगला भूपाल थाना मलावन एटा

 

*बरामदगी-*

1. एक प्लास्टिक की बोरी (घटना में प्रयुक्त)

2. तौलिया (घटना में प्रयुक्त)

 

*मुख्य बिन्दु-*

1. अभियुक्त दीपक की बहन सोनी की शादी वर्ष 2020 मे संजय पुत्र जयप्रकाश निवासी अगसौली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस से हुई थी। वर्ष 2023 में बालिका के जन्म के समय सोनी की मृत्यु हुई थी।

2. अभियुक्त दीपक के माता पिता (बालिका के नाना नानी) 15 दिन बाद बालिका को अपने घर नगला भूपाल ले आये थे और उसको पालने लगे। बालिका के पिता की शादी दिसंबर 2024 में अभियुक्त की चचेरी बहन से कर दी गई थी।

3. सोनी के करीब 8 तोला सोना व कुछ चाँदी के जेवर बालिका की शादी में देने के लिए उसके नाना नानी ने रख लिए थे।

4. बालिका तीन वर्ष की हो चुकी थी अभियुक्त दीपक के माता- पिता दिवाली पर एटा में बालिका के लिए एक प्लॉट लेने को कह रहे थे। अभियुक्ता पूजा व अभियुक्त दीपक इसका विरोध कर रहे और घर में विवाद चल रहा था।

5. इस कारण से अभियुक्त दीपक व अभियुक्ता पूजा ने बालिका को मारने की योजना बनायी। दिनांक 24.10.2026 को अभियुक्ता पूजा ने दीपक को जवाहर तापीय परियोजना प्लांट पर भेज दिया और कमरे में गला दबाकर बालिका की हत्या कर दी तथा उसके शव को एक बोरी मे रखकर कमरे में रखी सन्दूक में बन्द कर करके कमरे का ताला लगा दिया।

6. अभियुक्त और अभियुक्ता ने 2 दिन बाद ताला खोलकर देखा तो उसमें बदबू आने लगी। जिसके बाद मौका पाकर बालिका के शव को शहतूत के पेड के नीचे डाल दिया तथा बोरी को खेत में गाड दिया।

 

*गिरफ्तारी/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री छत्रापाल सिंह

2. उपनिरीक्षक श्री राधेश्याम

3. उपनिरीक्षक श्री गौरव चौहान

4. उपनिरीक्षक श्री राजीव पंवार

5. आरक्षी कार्तिक शर्मा

6. आरक्षी सोनू

7. महिला आरक्षी बबीता।

Leave a Comment