*ब्रेकिंग न्यूज़*
*उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़*
*हापुड़ के जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा ने आईं, ए,एस, पति अनुपम मिश्रा व बच्चों के साथ वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ मनाई दीपावली*
दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना (I.A.S.) ने अपने परिवार के साथ स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा ने आईं,ए,एस, पति अनुपम मिश्रा व बच्चों के साथ मिलकर बुजुर्गों को मिठाई, फल, वस्त्र एवं उपहार वितरित किए तथा उनसे स्नेहपूर्वक वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव एवं आशीर्वाद से ही समाज को दिशा मिलती है। प्रशासन उनकी सेवा, सम्मान एवं सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने वृद्धाश्रम प्रबंधन को बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा के पहुंचने पर बुजुर्ग व्यक्तियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। बुजुर्गों ने जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा को आशीर्वाद देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।।
पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार
















