*एटा – दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत आतिशबाजी की दुकानों का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सकीट के साथ दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत रामलीला मैदान स्थित आतिशबाजी की अस्थायी/स्थायी दुकानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षित दूरी एवं अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
















