*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे 15,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण -:*
दिनाँक 20.09.2026 को वादी द्वारा थाना जैथरा पर लिखित तहरीर दी गई कि 19.11.2026 की शाम को ग्राम ढकपुरा में विपक्षीगण से पानी लगाने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद 19/20.09.2026 की रात्रि में विपक्षीगणों द्वारा गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें आशु पुत्र नरेंद्र सिंह ग्राम ढकपुरा थाना जैथरा की आंख में गोली लग गई। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं0- 313/2026 धारा -191(2), 191(3), 190, 352, 351(3), 109(1), 61(2)(क), 117(3) बीएनएस बनाम रघुवीर सिंह अन्य 07 नामजद पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण* – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय़ व श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 हजार के वांछित इनामिया आलोक पुत्र सत्यराम निवासी ग्राम ढकपुरा थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान अवैध तमंचा बरामदगी के आधार पर धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
1. आलोक उम्र करीव 21 वर्ष पुत्र सत्यराम निवासी ग्राम ढकपुरा थाना जैथरा जनपद एटा।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*
1. एसओ सुनील कुमार वर्मा
2. है0का0 लोकेन्द्र ढाका
3. का0 संजय सिंह
4. का0 सत्यम सिंह
5. म0का0 शालू चौधरी
















