*एटा – दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा आतिशबाजी की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु रामलीला मैदान एवं आईटीआई स्थित आतिशबाजी की अस्थायी/स्थायी दुकानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षित दूरी एवं अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
















