WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दांडी यात्रा स्थल बन रहा शराबियों और असामाजिक तत्वों का ठिकानाB M F News

*दांडी यात्रा स्थल बन रहा शराबियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना,*

 

*वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग*

 

 

 

*निंबाहेड़ा/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान और उनके आदर्शों से जुड़े दांडी यात्रा स्थल पर इन दिनों कथित रूप से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने की शिकायत सामने आ रही है*.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां दिनभर शराबियों और आवारा तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है।

 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति गांधीजी की प्रतिमा के पास पहुंचकर अजीबोगरीब हरकतें करता दिखाई दे रहा है। इस स्थिति को लेकर लोगों ने सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

लोगों का कहना है कि गांधीजी की प्रतिमा कोई मनोरंजन का स्थान नहीं, बल्कि राष्ट्रपिता के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम की यादों से जुड़ा स्थल है ऐसे में यहां इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए।

अब सवाल यह है कि जब शहर के प्रमुख स्थल पर दिनभर इस तरह की गतिविधियां होने की शिकायतें हैं तो पुलिस की नजर यहां क्यों नहीं जा रही? *लोगों ने पुलिस टीम से नियमित गश्त करने, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई करने और दांडी यात्रा स्थल की गरिमा बनाए रखने की मांग की है!*

Leave a Comment