WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

594 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए) व एक स्कार्पियों गाडी बरामद, रिपोर्ट इस्लाम खान

 

 

*एटा:- जनपदीय पुलिस व ANTF यूनिट आगरा द्वारा की गयी संयुक्त कार्यवाही में करीब 594 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए) व एक स्कार्पियों गाडी बरामद।*

 

अवगत कराना है कि दिनांक 05.11.26 की रात्रि में करीब 8:00 के आसपास ANTF टीम आगरा यूनिट के द्वारा सूचना दी गई कि एक काले रंग की स्कॉर्पियों N गाड़ी UP 85 DC 7786 में कुछ लोग सवार है, जो कासगंज से मथुरा की तरफ हेरोइन लेकर जा रहे हैं। *इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों को चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी बीट कांस्टेबल्स को निर्देशित किया कि इस गाड़ी को कहीं भी देखा जाए तो इसे रोका जाए।* थानों तथा क्षेत्राधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। जनपदीय पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग से बचने का प्रयास करते हुए गाडी चालक गाडी को एटा से अवागढ की तरफ मुड गया। परन्तु आगे चैकिंग होता देख पुनः एटा की तरफ आया और मलावन की तरफ मुड गया, वहाँ भी टोल प्लाजा पर चेकिंग होता देख यूटर्न लेकर आया और कच्चे रास्ते पर ग्राम अंगदपुर की ओर मुड़ कर जाने लगा, जहां पर थाना सकीट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी। ANTF टीम तथा थाना सकीट की टीम के द्वारा खेराबंदी की गई, तो इसमें सवार अभियुक्त 1. अलीम पुत्र सलीम 2. सोहेल पुत्र अंसार निवासीगण बद्री नगर मथुरा रात्रि का फायदा उठाकर खेतों की तरह भाग गए। गाड़ी को चैक किया गया तो गाड़ी में करीब 594 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए है। इसमें दोनों अभियुक्त को वांछित किया गया है साथ ही गाड़ी मालिक को भी वांछित किया गया है। *ANTF टीम के द्वारा थाना सकीट पर अभियोग मुअसं0- 169/26 धारा 8/22/25/29/60 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम बनाम अलीम, सोहेल पंजीकृत कराया गया।* वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment