WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना पिलुआ एवं थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त। साथ ही व्यापारियों से वार्ता कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से थाना पिलुआ एवं थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त। साथ ही व्यापारियों से वार्ता कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

——————————-

 

आज दिनांक 06.11.26 को त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह द्वारा अधीनस्थों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना पिलुआ एवं थाना मिरहची क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा व्यापारियों से वार्ता कर व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया तथा सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment