WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी के सख्त एक्शन के चलते ताबड़तोड़ छापेमारी में एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर पकड़े, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी के सख्त एक्शन के चलते ताबड़तोड़ छापेमारी में एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर पकड़े*
————————————
( बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति मिट्टी का खनन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश )

एटा ! जनपद में अवैध मिट्टी खनन एवं उसके परिवहन के विरुद्ध जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी एवं प्रभावी कार्यवाही कर रही हैं।
इसी क्रम में बुधवार को प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। तहसील जलेसर की ग्राम पंचायत बेरनी के नगबाई गांव में छापेमारी के दौरान एक जेसीबी मशीन अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए पकड़ी गई, जिसे तत्काल थाने भिजवाया गया।
इसी प्रकार तहसील सदर के नगला केवल गांव में एक ट्रैक्टर तथा ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में हाईवे पर मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं सदर तहसील के ही थाना निधौली कलां क्षेत्र के झिंझवार गांव में भी दो ट्रैक्टर अवैध रूप से मिट्टी का खनन एवं परिवहन करते हुए पाए गए। सभी छह वाहनों को संबंधित थानों एवं पुलिस चौकियों पर निरुद्ध कर उनके विरुद्ध खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही प्रचलित है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति किसी भी प्रकार का मिट्टी खनन पूरी तरह अवैध एवं दंडनीय है। जनपद में अपनी भूमि से अवैध खनन कराने वाले एवं खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्यवाही लगातार की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर निगरानी एवं छापेमारी सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment