WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बभनी में हुआ सम्पन्न, न्याय पंचायत बभनी बना चैम्पियन

रिपोर्ट शकीर अख़्तर ( सोनभद्र)

बभनी-सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज के मैदान में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी बभनी श्री रूपेश कुमार मंडल ने फीता काटकर, मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मशाल दौड़ से शुरू हुई प्रतियोगिता में विकास खण्ड बभनी के पांचों न्याय पंचायत बभनी, करकच्छी, चैनपुर, बरवाटोला एवं कोरची के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपना दम खम दिखाया। प्रतियोगिता में दौड़ कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, , सुलेख, अन्त्याक्षरी जैसे की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में करकच्छी न्याय पंचायत की सुखवंती प्रथम स्थान तो सुषमा द्वितीय स्थान प्राप्त की।
100 मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत करकच्छी की संध्या प्रथम स्थान तो सुषमा द्वितीय स्थान प्राप्त की
200 मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत बभनी की पिंकी प्रथम स्थान तो न्याय पंचायत चैनपुर की दीपांजलि द्वितीय स्थान प्राप्त की।
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत करकच्छी के अभय प्रथम स्थान तो न्याय पंचायत चैनपुर के सूरज को द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत करकच्छी के अंकुश प्रथम स्थान तो अभिषेक द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत बभनी के मनोज कुमार प्रथम स्थान तो न्याय पंचायत कोरची के अम्बिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत चैनपुर विजेता तो कोरची उप विजेता बना। बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत करकच्छी विजेता बनी तो न्याय पंचायत बभनी उप विजेता बनी।
वहीं बालक वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बभनी विजेता बना तो न्याय पंचायत कोरची उप विजेता बना। तो बालिका वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बभनी विजेता बनी।
उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत बभनी के किशुन प्रथम तो न्याय पंचायत करकच्छी के हिमांशु द्वितीय स्थान प्राप्त किया 200 मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत कोरची के हरिओम प्रथम स्थान तो दीपक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
400मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत कोरची के शिव कुमार प्रथम स्थान तो करकच्छी के क्रान्ती शर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
600 मीटर की दौड़ में न्याय पंचायत करकच्छी के क्रांती शर्मा प्रथम स्थान तो कोरची के हरि द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बरवा टोला विजेता तो कोरची उप विजेता बना। बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बरवाटोला विजेता बनी तो न्याय पंचायत कोरची उप विजेता बना।
वहीं बालक वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत करकच्छी विजेता बना तो न्याय पंचायत करकच्छी उप विजेता बना। तो बालिका वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बरवाटोला विजेता बनी।
बालक वर्ग के वालीबॉल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कोरची विजेता तो बरवा टोला उप विजेता बना। वहीं बालिका वर्ग के वालीबॉल प्रतियोगिता में कोरची विजेता तो बरवा टोला उप विजेता बना।
पीटी प्रदर्शन में न्याय पंचायत बरवाटोला प्रथम स्थान, न्याय पंचायत बभनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पूरे प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बभनी का दबदबा रहा तो न्याय पंचायत करकच्छी दूसरे स्थान प्राप्त किया

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद, एआरपी चन्द्रशेखर, अमित कुमार मोबीन अहमद, मुहम्मद आरिफ, शिवकुमार, संतोष यादव, प्रमोद कुमार, के के सिंह, अरविंद कुमार, मुस्तकीम अहमद, शशांक सिंह, नन्दलाल पाण्डेय, रविन्द्र नारायण पाण्डेय, श्याम चरन अनुजा, रीता यादव, सपना गुप्ता, कृति, वैदेही पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार प्रवीण कुमार सिंह , ऋषिकेश पाण्डेय, एसके पांडेय, अमरदेव पाण्डेय, राजीव यादव, कमलेश कुमार, संदीप कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षामित्र व अनुदेशक मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment