*जनपद एटा**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. की अध्यक्षता में पुलिस लाइन्स स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी। अपराध नियंत्रण, आगामी त्यौहार एवं चुनावों की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
⏩*सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।*
दिनांक 04.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित सम्मेलन कक्ष में सैनिक सम्मेलन तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
सैनिक सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा जनपद में अपराध एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए समस्त थाना प्रभारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—
1. अनावरण हेतु शेष हत्या, लूट, नकबजनी एवं डकैती जैसी गंभीर घटनाओं की थानावार समीक्षा करते हुए लंबित अभियोगों का शीघ्र अनावरण करने तथा संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
2. एससी/एसटी एवं गोवध अधिनियम से संबंधित अभियोगों की समीक्षा करते हुए प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
3. महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों, विशेषकर पॉक्सो एक्ट, शीलभंग, दहेज हत्या, महिला हत्या एवं बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों की समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई करने तथा पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए।
4. वर्ष 2022, 2024 एवं 2026 के अपराध संबंधी तुलनात्मक आंकड़ों एवं थानावार प्रिवेंटिव कार्रवाई की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
5. एच.एस/टॉप-टेन अपराधियों की समीक्षा करते हुए सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने एवं उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
6. आगामी चुनाव के दृष्टिगत प्रस्तावित प्रिवेंटिव कार्रवाई की समीक्षा कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
7. टॉप-10 अपराधियों एवं एक्टिव लिस्ट में शामिल अपराधियों की समीक्षा कर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
8. वर्ष 2022 एवं 2024 के चुनावों के दौरान पंजीकृत अभियोगों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
9. एनबीडब्ल्यू (NBW) की समीक्षा करते हुए वांछित अभियुक्तों एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
10. विगत चुनाव वर्ष 2022 एवं 2024 में धारा 107/116 सीआरपीसी के अंतर्गत की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगामी चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
11. विगत चुनावों में जमा कराए गए शस्त्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी चुनाव के दृष्टिगत शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
12. विगत चुनावों के दौरान जनपद की सीमाओं पर स्थापित अंतर्जनपदीय बॉर्डर एवं नाकों की सूची की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
13. पूर्व चुनावों में चिन्हित वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की समीक्षा कर वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक सुरक्षा एवं पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
14. आगामी चुनाव के दृष्टिगत थानों पर पुलिस बल की उपलब्धता एवं आवश्यकता की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
15. यक्ष ऐप एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
16. जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
17. ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध अनुपालन तथा विवेचनाओं में डिजिटल साक्ष्यों के समुचित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
18. आगामी त्योहारों के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त, प्रभावी चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, जिससे जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
*प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी-*
1. नि0 श्री धर्मेन्द्र पवांर प्रभारी थाना कोतवाली नगर
2. श्री संदीप राणा थानाध्यक्ष थाना पिलुआ
3. उ0नि0 श्री एस0के0 निगम प्रभारी एसओजी
4. उ0नि0 श्री सुशील कुमार प्रभारी सर्विलांस
5. उ0नि0 श्री आदित्य खोखर थानाध्यक्ष निधौली कला
6. उ0नि0 श्री मनेन्द्र थाना नयागांव
7. उ0नि0 श्री मनीश कुमार थाना अलीगंज
8. उ0नि0 श्री कपिल कुमार थाना अलीगंज
9. उ0नि0 श्री पंकज मणि गौतम
10. मु0आ0 कान्ति प्रसाद
11. मु0आ0 श्रीचन्द्र
12. मु0आ0 रियाज खान
13. मु0आ0 विष्णु कुमार
14. मु0आ0 ज्ञानवीर
15. मु0आ0 रामतेज सिंह
16. मु0आ0 भुपेन्द्र
17. मु0आ0 मानवेन्द्र
18. मु0आ0 मनीष
19. आ0 पवन कुमार
20. आ0 आमिर अंसारी
21. आ0 मनोज कुमार
22. आ0 रोहताष कुमार
23. आ0 जयदीप सिंह
24. आ0 मिलन शर्मा
25. आ0 अभिनव कुमार
26. आ0 सचिन कुमार
27. आ0 आशीष कुमार
28. आ0 विशाल चौधरी
29. आ0 सागर मलिक
30. आ0 सतपाल सिंह
31. आ0 युगवेन्द्र
32. आ0 दीपक त्रिवेदी
33. आ0 अंकुर मलिक
34. आ0 धर्मेन्द्र सिंह
35. आ0 सतेन्द्र कुमार
36. आ0 लोकेश सेन
37. आ0 राहुल लौर
38. आ0 जितेन्द्र कुमार
39. आ0 अर्जुन
40. आ0 अतुल काकरान
41. आ0 कृष्ण कुमार
42. आ0 रजनेश
43. आ0 विनीत पवांर
44. आ0 कपिल कुमार
45. आ0 श्यामपाल
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। साथ ही संबंधित को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आगामी चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
















