WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेडिकल कॉलेज, एटा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एमबीबीएस विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुतीकरण का हुआ आयोजन, रिपोर्ट डॉ विशाल गुप्ता

 

 

*वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल मेडिकल कॉलेज, एटा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एमबीबीएस विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुतीकरण का हुआ आयोजन*

 

मेडिकल कॉलेज, एटा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्राचार्य डॉ बलवीर सिंह के मार्गदर्शन एवं उपस्थित में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत पोस्टर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ साधना सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ विकसित करना, नवीनतम चिकित्सा ज्ञान से परिचित कराना तथा अपनी बात को वैज्ञानिक तथ्यों एवं शोध आधारित जानकारियों के साथ प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, बीमारियों, उनके कारणों, लक्षणों, जांच एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से चिकित्सा संबंधी जटिल विषयों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया।

प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्र ,उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोनू यादव एवं डॉ शिवम यादव ,डॉ अर्चना यादव एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों से विषय संबंधी प्रश्न पूछे गए तथा उनके ज्ञान, विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण कौशल, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं संवाद क्षमता का मूल्यांकन किया गया। यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए एक Formative Assessment के रूप में भी आयोजित की गई, जिससे उन्हें अपनी शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बलवीर सिंह ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, तार्किक क्षमता, शोध के प्रति रुचि एवं प्रभावी संचार कौशल का विकास भी आवश्यक है। इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां भविष्य के कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में विभाग के समस्त संकाय सदस्य एवं एमबीबीएस विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Comment