WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नारायण कुटी में कलम के सिपाहियों का भव्य सम्मान, निर्भीक पत्रकारिता के लिए कलमकार हुए अभिनंदित।

नारायण कुटी में कलम के सिपाहियों का भव्य सम्मान, निर्भीक पत्रकारिता के लिए कलमकार हुए अभिनंदित।

मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के ग्राम पचरांव स्थित महर्षि ऋष्य श्रृंग सेवा संस्थान पंजी नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर पचरांव के परिसर में एक गरिमामयी पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में समाज में निष्पक्ष, निर्भीक और उत्कृष्ट पत्रकारिता के माध्यम से जनजागरण करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा से ओतप्रोत रहा।

 

कार्यक्रम में आश्रम के संस्थापक एवं संचालक वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ विचित्रानंद जी द्वारा क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एके बिंदुसार, शकुन टाइम्स के सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य, दैनिक दर्शन के वरिष्ठ पत्रकार यासीन खान तथा सालेहा यासीन प्रमुख रहे।

 

सभी सम्मानित पत्रकारों को अंगवस्त्र, आध्यात्मिक कलम, सुंदरकांड की पुस्तक एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक सम्मानित किया गया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए संस्थापक विचित्रानंद जी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज को सही दिशा दिखाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करती है। ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में काम करने वाले कलमकारों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सच्चा पत्रकार समाज का आईना होता है, जो बिना डरे सच को सामने लाता है।

 

सम्मानित पत्रकारों ने इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ जनसमस्याओं को उठाने और सकारात्मक पत्रकारिता जारी रखने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण एवं आश्रम से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित पत्रकारों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment