*नीमा एटा चिकित्सक एसोसिएशन द्वारा धन्वन्तरि जयन्ती का कार्यक्रम सम्पन्न, जिले के चिकित्सकों का हुआ सम्मान*
*एटा।* नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) एटा द्वारा दिनांक 3/11/26, दिन मंगलवार को भगवान धन्वन्तरि का विधि-विधान अनुसार पूजन कर धन्वन्तरि जयन्ती का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में जिले के महिला एवं पुरुष चिकित्सकों को नीमा पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष *डॉ. एन.पी. सिंह*, उपाध्यक्ष *डॉ. आनंद राठौर*, सचिव *डॉ. मनोज भारद्वाज* एवं कोषाध्यक्ष *डॉ. विशाल गुप्ता* द्वारा सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल गुप्ता ने संगठन में एकता का संदेश दिया। डॉ. आनंद राठौर व डॉ. मनोज भारद्वाज ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अध्यक्ष डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि किसी भी बाहरी शक्ति अथवा अफवाह पर ध्यान न दें, नीमा संगठन मजबूती के साथ अच्छे से चल रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. राम विलास शर्मा, डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ, डॉ. शैली, डॉ. सुनील जैन, डॉ. अतुल गोयल, डॉ. अजय मिश्रा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि पिछले दस वर्षों से पदाधिकारी बड़ी ईमानदारी और मेहनत से संगठन को चला रहे हैं। सभी ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जिले के सभी नीमा चिकित्सक मौजूद रहे, जिनमें डॉ. मनोज भारद्वाज, डॉ. राम विलास शर्मा, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ, डॉ. विनय प्रताप (जैथरा), डॉ. राहुल, डॉ. सुमन जैन, डॉ. रश्मि जैन सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक शामिल हुए।
अंत में सभी चिकित्सकों ने नीमा पदाधिकारियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।














