WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही कक्षा नौ की छात्रा को डंपर ने रौंदा, आधा घंटे तक पहिए में फंसी रही, मौत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आगरा में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही कक्षा नौ की छात्रा को डंपर ने रौंदा, आधा घंटे तक पहिए में फंसी रही, मौत

 

आगरा, 04 नवम्बर। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत मधु नगर में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। आरएमओ चौराहे के पास गिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी से कोचिंग जा रही कक्षा नौ की छात्रा को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि छात्रा स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे फंस गई। करीब आधा घंटे तक राहगीर और पुलिस उसे निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी साँसें थम चुकी थीं।

सुबह आठ बजे हुआ हादसा

घटना सुबह लगभग आठ बजे की बताई गई है। सदर के सेवला की रहने वाली रिया पुत्री उमेश रोज की तरह स्कूटी से कोचिंग के लिए निकली थी। वह अभी आरएमओ चौराहे के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई और स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे आ गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़कर पहुंचे। इसी बीच डंपर चालक डंपर को वहीं छोड़कर मौके से भाग गया।

छात्रा पहिए के नीचे इस कदर फंसी थी कि उसे निकालना आसान नहीं था। लोगों ने पहले अपने हाथों से उसे निकालने की कोशिश की, फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला जा सका। उस समय वह गंभीर रूप से घायल थी और बेसुध थी।

पुलिस और राहगीरों ने तत्काल उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनते ही उन में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग भी उन्हें सांत्वना देते नजर आए।

एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment