IMA एटा ने धनवंतरी जयंती धूमधाम से मनाई; चिकित्सकों को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान
आश रेस्टोरेंट, जी रोड पर भगवान धनवंतरी का विधिवत पूजन; संगठन में एकता, जीवन में शांति और अफवाहों से दूर रहने का संदेश
एटा। IMA (नीमा) एटा द्वारा 3/11/26, मंगलवार को आश रेस्टोरेंट, जी रोड पर धनवंतरी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान धनवंतरी का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर IMA पदाधिकारियों द्वारा जिले के महिला एवं पुरुष चिकित्सकों को पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. के.पी. सिंह (अध्यक्ष), डॉ. आनंद (उपाध्यक्ष), डॉ. मनोज (सचिव) और डॉ. विशाल गुप्ता (कोषाध्यक्ष) ने सभी चिकित्सकों का स्वागत व सम्मान किया। डॉ. विशाल गुप्ता ने संगठन में एकता का संदेश दिया, जबकि डॉ. मनोज ने सम्मान के साथ-साथ जीवन में शांति बनाए रखने की बात कही।
डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति अथवा अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। IMA संगठन मजबूती के साथ अच्छे से चल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से यह पर्व आयोजित हो रहा है और पदाधिकारी ईमानदारी तथा मेहनत से संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों के प्रति आभार एवं आशीर्वाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. रामविलास शर्मा, डॉ. एस.एस. तोमर, डॉ. विरेंद्र सिंह वर्मा, डॉ. मुनीष बबैय, डॉ. मुकेश मैन, डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ, डॉ. यतींद्र यादव, डॉ. अजय गोयल, डॉ. अजय मिहार, डॉ. मुकेश जैन (अलीगंज), डॉ. विनय प्रताप, डॉ. संजय उपाध्याय (सकीट), डॉ. अरुण गोयल (मारहरा), डॉ. विजय चतुर्वेदी (परियाली), डॉ. राहुल निषाद (निधौली), डॉ. सुमन जैन, डॉ. सुषमा, डॉ. साथी भारद्वाज, डॉ. अनु गोयल (जलेसर) सहित जिले के अनेक IMA चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने IMA एटा पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।














