WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्वर्गीय सुरेश तलरेजा के मरणोपरांत नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के जीवन में लौटेगी रोशनी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*स्वर्गीय सुरेश तलरेजा के मरणोपरांत नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के जीवन में लौटेगी रोशनी*

 

आगरा:मरणोपरांत नेत्रदान महादान की मिसाल पेश करते हुए आगरा के संजय प्लेस स्थित कैलाश टावर निवासी स्वर्गीय सुरेश तलरेजा (पुत्र स्व. बल्लू मल, उम्र 60 वर्ष) के परिजनों ने एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। हार्ट अटैक के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके पश्चात उनके परिवार और शुभचिंतकों ने इस कठिन समय में भी समाज को नई दिशा देने का निर्णय लिया।

दिवंगत के पुत्र पंकज तलरेजा एवं पारिवारिक मित्र हेमंत भोजवानी ने तुरंत ‘आगरा विकास मंच’ के अध्यक्ष राजकुमार जैन से नेत्रदान हेतु संपर्क किया। मामले की गंभीरता को समझते हुए अध्यक्ष राजकुमार जैन ने नेत्रदान प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार एवं दीपक से समन्वय स्थापित किया। साथ ही, ‘हेल्प आगरा’ के महामंत्री गौतम सेठ ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस भेजकर नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया में पूरा सहयोग प्रदान किया। चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत शीघ्र ही प्राप्त कॉर्निया को दो नेत्रहीन जरूरतमंदों को प्रत्यारोपित किया जाएगा, जिससे उनकी अंधी जिंदगी में रोशनी लौट सकेगी। इस दुखद घड़ी में आगरा विकास मंच और हेल्प आगरा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतृप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

अपील:आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, महामंत्री सुशील जैन, हेल्प आगरा के महामंत्री गौतम सेठ, श्रीमती कांता तलरेजा, कमलचंद जैन, संदेश जैन, संरक्षक डॉ. आर.एस. पारीक, जयप्रकाश धर्मानी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. बी.के. अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. अरुण जैन, आशीष जैन, राकेश जैन और ध्रुव जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने आगरा महानगर की जनता से पुरजोर अपील की है कि वे मरणोपरांत नेत्रदान महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Comment