WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अनाज मंडी से घर लौट रहे किसान की जेब काटकर उड़ाए थे 34,160 रुपये, फतेहपुर सीकरी पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

अनाज मंडी से घर लौट रहे किसान की जेब काटकर उड़ाए थे 34,160 रुपये, फतेहपुर सीकरी पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

 

 

आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने अनाज मंडी से बाजरा बेचकर लौट रहे किसान की जेब से 34,160 रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 9,400 रुपये बरामद किए हैं। मामले में बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित 12 अक्टूबर 2026 को फतेहपुर सीकरी की अनाज मंडी में बाजरा बेचने आया था। बाजरा बेचने के बाद उसे मिले 34,160 रुपये उसने अपनी पैंट की जेब में रख लिए और मंडी से शहर की ओर जाने लगा। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे और फतेहपुर सीकरी छोड़ने की बात कहकर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने उसे भरतपुर-आगरा रोड पर उतार दिया और खुद किरावली की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने जब अपनी जेब चेक की तो उसमें रखे 34,160 रुपये गायब मिले। उसे पता चला कि दोनों आरोपियों ने रास्ते में उसकी जेब काटकर रकम चोरी कर ली थी।

 

पीड़ित की तहरीर पर थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा संख्या 362/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

 

इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पाली रोड स्थित नगला रमले मोड़ से आरोपी मिल्ली पुत्र सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 9,400 रुपये बरामद हुए।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका को लेकर भी विवेचना जारी है।

Leave a Comment