WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु निरीक्षण कर, सम्बन्धिक को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद द्वारा यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ब्लैक स्पॉट बस स्टैंड व यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु निरीक्षण कर, सम्बन्धिक को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

 

आज दिनांक 02.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद द्वारा यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ब्लैक स्पॉट बस स्टैंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। निरीक्षण के दौरान सड़क के दोनों ओर पटरी का निर्माण कराने, अवैध अतिक्रमण हटवाने, ई-रिक्शा एवं ऑटो के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित करने, रंबल स्ट्रिप एवं स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा आवश्यकतानुसार यातायात संकेतक बोर्ड स्थापित कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

इस अवसर आरटीओ श्री शिवम यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात अब्दुल क़ादिर, निरीक्षक यातायात अनिल कुमार वर्मा सहित सम्बन्धित मौजूद रहे।

 

⭕*एटा पुलिस आमजनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें।*⭕

Leave a Comment

लोकतंत्र का गला घोंटने की साजिश: भू-माफिया और पुलिस गठजोड़ के खिलाफ उठी बुलंद आवाज इस झूठे मुकदमे को प्रायोजित करने वाले तथा इसमें संलिप्त लोगों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि पर्दे के पीछे छिपे असली गुनाहगारों और भू-माफियाओं के चेहरे बेनकाब हो सकें। स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र बहादुर सिंह को फर्जी मुकदमे में फंसाने का गंभीर मामला; भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा आंदोलन की चेतावनी।।