WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महिला मोर्चा, ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक का हुआ आयोजन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

महिला मोर्चा, ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

आगरा । आज रविवार 1/11/2026 को प्रातः 11 बजे महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक आगरा महाजन भवन, जयपुर हाउस में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद राज्य सभा डॉ. मेधा कुलकर्णी, विशिष्ट अतिथि , मा. प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा एवं चंद्रेश गुप्ता अध्यक्ष महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की गरिमामय उपस्थिति रही।
मचासीन अतिथियों में श्रीमती बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री, डॉ. बबीता सिंह चौहान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष , श्रीमती निर्मला दीक्षित उत्तर प्रदेश ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर आगरा श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा, अपराजिता प्रदेश उपाध्यक्ष, निधि चतुर्वेदी,सगीता मैनपुरी चेयरमैन, अर्चना मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष, रश्मि धाकड प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा की गरिमामय उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुआ। अतिथियों का स्वागत ज़िलाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रीमती अपूर्वा सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा समन्वय बैठक का उद्देश्य जिला और मंडल की बहनों में तालमेल बनाकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना है। मुख्य अतिथि डॉ. मेधा कुलकर्णी ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है, बूथ स्तर तक मातृशक्ति को जोड़कर हमें 2027 के लिए संगठन को और सुदृढ़ करना है।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाह ने कहा कि ब्रज क्षेत्र की बहनों ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लेकर उज्ज्वला, लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती चंद्रेश गुप्ता ने कहा कि हम सभी को केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता उपमा गुप्ता, रंजन पवार, सुनीता सारस्वत ,हेमलता अग्रवाल, प्रवीण राजावत, पंकजा शर्मा आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
आगरा जिले से प्रतिमा राणा ,भावना वरदान शर्मा , आशा अग्रवाल ,अनुपम चौहान , सरिता गुप्ता,पूजा शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और 2027 में पुनः भगवा लहराने का संकल्प लिया।

Leave a Comment