जनपद चंदौली के शिकारगंज स्थित जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था परिसर में भक्तों का भव्य सत्संग आयोजित।।
चंदौली उत्तर प्रदेश।।
संस्था के चंदौली जिला अध्यक्ष जसवंत प्रसाद चौरसिया द्वारा उपस्थित भक्तों को परम संत बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के बताए हुए नियमों, सिद्धांतों और भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
जैसा कि सभी भक्त जानते हैं कि परम संत बाबा जय गुरुदेव जी महाराज पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। उनकी पावन गद्दी पर वर्तमान में संस्था के परम पूज्य पंकज जी महाराज भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
पूज्य पंकज जी महाराज के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 108 दिवसीय सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम* का आयोजन नित्य किया जा रहा है। इसी क्रम में चंदौली में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जसवंत प्रसाद चौरसिया ने कहा कि –
1. सभी को शाकाहारी जीवन अपनाना चाहिए।
2. नशा-मांस से दूर रहकर जीवों पर दया करनी चाहिए।
3. जय गुरुदेव नाम के सुमिरन से ही इस कलयुग में कल्याण संभव है।
4. बाबा जी द्वारा बताए गए शाकाहार, सदाचार और नशामुक्त समाज के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाना है।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे और गुरु महाराज के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
जनपद चंदौली से ब्यूरो चीफ यासीन खान की रिपोर्ट
















