WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पीईटी-2026 की अंतिम दिवस की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न, रिपोर्ट डॉ विशाल गुप्ता

*पीईटी-2026 की अंतिम दिवस की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न*

 

*प्रथम पाली में 62.56 तथा द्वितीय पाली में 62.27 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा*

 

 

एटा, 01 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतिम दिवस की परीक्षा जनपद एटा में दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई।

प्रथम पाली में पंजीकृत 3,552 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,222 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,330 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 62.56 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं द्वितीय पाली में 3,552 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,212 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 1,340 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 62.27 रहा।

जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट निर्धारित दायित्वों के अनुरूप मुस्तैद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाता रहा।

जनपद के किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई समस्या अथवा अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। प्रशासनिक एवं परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के बीच पीईटी-2026 की अंतिम दिवस की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जिला सूचना कार्यालय, एटा

Leave a Comment