*जनपद एटा
*शासन की मंशानुरूप यातायात माह-2026 का शुभारंभ- जनपद एटा में यातायात जागरूकता रैली का किया आयोजन*🚦
♦️*आज दिनांक 01 नवम्बर 2026 को “यातायात माह नवम्बर-2026” के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानन्द द्वारा पुलिस कार्यालय एटा से भव्य यातायात जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया।*
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स एवं आम नागरिकों को यातायात/सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
यह रैली पुलिस कार्यालय एटा से प्रारंभ होकर ऋषि मार्केट, माया पैलेस, कचहरी तिराहा, आगरा चुंगी होते हुए पुलिस लाइन एटा पर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आमजन को पंपलेट वितरित करते हुए नियमों के बारे में जागरूक किया गया
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
⏩*अधिकारियों का संबोधन-*
👉🏻अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानन्द ने अपने संबोधन में कहा कि “यातायात माह का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें और सभी लोग यातायात नियमों का स्वेच्छा से पालन करें, तभी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।”
👉🏻अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि “सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए बल्कि दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।”
👉🏻*रैली के माध्यम से जनसामान्य को दिया गया संदेश -*
1. दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
2. ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना एवं नशे की हालत में ड्राइविंग से बचें।
3. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
4. स्कूली वाहन चालक निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं।
5. पैदल यात्री जेब्रा क्रासिंग एवं यातायात संकेतों का पालन करें।
⏩*एटा पुलिस की अपील -*
“थोड़ी सी सावधानी, बड़ी दुर्घटना से बचाव। यातायात नियमों का पालन करें, जीवन को सुरक्षित बनाएं।”
















