WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यूपी-112 के कर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, रिपोर्ट राम रतन वाल्मीक

 

 

*एटा -अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद द्वारा पुलिस लाइन में किया गया सम्मेलन, यूपी-112 के कर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

 

आज दिनांक 01.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद एवं प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 श्री राजेश चौहान द्वारा पुलिस लाइन में यूपी-112 पीआरवी पर नियुक्त समस्त कर्मियों के साथ सम्मेलन किया गया। सम्मेलन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद द्वारा पीआरवी कर्मियों को बेहतर कार्यकुशलता एवं जन-सहयोग हेतु निम्न बिंदुओं पर कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

 

*यूपी-112 पीआरवी पर नियुक्त समस्त कर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:*

 

*1-* घटना स्थल पर पहुँचने पर कॉलर से विनम्र व मर्यादित भाषा में बात करें तथा कॉलर को पूर्णतः संतुष्ट करें। कॉलर को संतुष्ट करना ही आपकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। कुछ मामले होते हैं जिसमें कॉलर संतुष्ट नहीं होता है परन्तु फिर भी आप उन्हें संतुष्ट करने का पूर्णतः प्रयास करें। अपनी समस्त कार्यवाही के दौरान बॉडीवार्न कैमरा का प्रयोग करेंगे।

 

*2-* एटीआर लगाते समय घटना का पूरा विवरण, पीआरवी द्वारा कृत कार्यवाही का पूर्ण खुलासा होना चाहिए।

 

*3-* रेस्पॉन्स टाइम किसी भी स्थिति में किसी भी पीआरवी का ज्यादा नहीं होना चाहिए, इस स्थिति को बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।

 

*4-* पीआरवी की चेकिंग विभिन्न अधिकारियों के द्वारा की जायेगी। प्रत्येक चेकिंग के उपरान्त चेकिंग रजिस्टर की फोटो ग्रुप में डालेंगे। अतः आप सतर्क रहकर ड्यूटी का निर्वहन करें, चेकिंग रजिस्टर का साफ सफाई के साथ रखरखाव करें।

 

*5-* पीआरवी कर्मी प्रत्येक दिशा में मानक के अनुरूप निर्धारित वर्दी धारण करेंगे।

 

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चेतावनी दी गई कि उक्त निर्देशों का पालन न करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Comment