WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम का किया निरीक्षण, रिपोर्ट सचिन गुप्ता

*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम का किया निरीक्षण*

———————————————

*बैडमिंटन कोर्ट के जीर्णोद्धार एवं जिम के नियमित उपयोग के दिए निर्देश, अधिकारियों को नियमित व्यायाम के लिए किया प्रेरित*

 

*(अफसार हुसैन मानवाधिकार मीडिया)*

*एटा, 01 नवंबर 2026 (सू0वि0)।* जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम, एटा पहुंचकर वहां स्थित जिम एवं बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिम की व्यवस्थाओं एवं संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिम ट्रेनर ऋतिक से जिम के नियमित संचालन के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर जिम का उपयोग करते हुए नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम आवश्यक है। जिम में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग किया जाए, ताकि अधिकारी एवं अन्य इच्छुक व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर फिटनेस गतिविधियों से जुड़ सकें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित जिला क्रीड़ा अधिकारी को कोर्ट का आवश्यक जीर्णोद्धार कराकर सुचारु रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, जिससे बच्चों एवं युवाओं को खेलकूद के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके और वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें।

इस दौरान संबंधित अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं का लाभ लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एवं व्यक्ति ऑनलाइन पंजीकरण कराकर खेल सकते हैं। जिलाधिकारी ने खेल सुविधाओं के प्रभावी संचालन एवं उनके बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), चन्द्र प्रकाश पाठक, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment