*सराहनीय कार्य जनपद एटा।*
*एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। काली नदी से मृतक का शव, मोटरसाइकिल एवं आलाकत्ल (टायर लीवर) बरामद।*
*घटना का विवरण -*
दिनांक 20.10.2026 को विमलेश पुत्र संतराम निवासी ग्राम गलारपुर थाना अलीगंज जनपद एटा (उम्र करीब 35 वर्ष) के गुमशुदा होने के संबंध में उसकी पत्नी द्वारा थाना अलीगंज पर दिनांक 22.10.2026 को तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के अनुसार थाना अलीगंज पर गुमशुदा विमलेश की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एवं परिजनों द्वारा अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त किए जाने पर थाना अलीगंज पर दिनांक 28.10.2026 को मु0अ0सं0 261/2026 धारा 140 (1) बीएनएस बनाम रोहित पुत्र शिवराम निवासी ग्राम गलारपुर, थाना अलीगंज, जनपद एटा एवं अजीत पुत्र अजय सिंह निवासी ग्राम नरेरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा विमलेश की तलाश एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान प्राप्त गोपनीय सूचना एवं अन्य साक्ष्यों से जानकारी हुई कि विमलेश की हत्या कर उसके शव को धुमरी पुल से काली नदी में फेंक दिया गया है। इस सूचना पर विवेचक एवं थाना पुलिस द्वारा पीएसी फ्लड सेक्शन की स्टीमर एवं गोताखोरों की सहायता से 3-4 दिन के अथक प्रयास से दिनांक 31.10.2026 को काली नदी में वहद ग्राम रसूलपुर, थाना नयागांव, जनपद एटा के पास से मृतक विमलेश का शव बरामद किया गया।
*गिरफ्तारी तथा पूछताछ -*
आज दिनांक 01.11.2026 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों 1- रोहित एवं 2- अजीत को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त रोहित द्वारा बताया गया कि विमलेश पर उसके रुपये उधार थे, जिन्हें वह काफी दिनों से वापस नहीं कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर रोहित ने विमलेश की हत्या करने की योजना बनाई दिनांक 20.10.2026 को दशहरे की शाम रात को मृतक विमलेश को रोहित द्वारा शराब पिलाई गयी तथा अभियुक्त रोहित द्वारा मृतक विमलेश को किसी बहाने से धुमरी काली नदी पुल के पास ले गया। धुमरी काली नदी के पास पहुंच कर योजना के तहत रोहित द्वारा अपने रिश्तेदार अजीत के साथ मिलकर अपने साथ लाये टायर लीवर से विमलेश के सिर पर वार करके उसे गिरा दिया गया तथा उसकी हत्या करने के बाद मृतक विमलेश का शव अभियुक्त रोहित व अजीत द्वारा शव को बोरे में लपेटकर धुमरी पुल से काली नदी में फेंक दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (टायर लीवर) एवं मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी -*
1- मृतक विमलेश की मोटरसाइकिल।
2- हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (टायर लीवर)।
3- अभियुक्त रोहित के घटना के समय पहने हुए खून से सने कपडे
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपता -*
1- रोहित पुत्र शिवराम, निवासी ग्राम गलारपुर, थाना अलीगंज, जनपद एटा।
2- अजीत पुत्र अजय सिंह, निवासी ग्राम नरेरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री रुपेश कुमार वर्मा
2- उ0नि0 श्री घनश्याम सिंह
3- उ0नि0 श्री जयवीर सिंह
4- उ0नि0 श्री अशोक कुमार
5- का0 मनोज कुमार
6- का0 सचिन कुमार
7- का0 जयदीप सिंह
















