जगह – जगह राष्ट्रीय एकता दिवस की धूम।
कासगंज,देश के प्रथम गृहमंत्री , उपप्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती जनपद में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और पुलिस कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह द्वारा पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई , जिला मुख्यालय पर सोरों गेट तिराहे से , गांधी मूर्ति तक ” रन फॉर यूनिटी ” दौड़ का आयोजन किया गया ।दो कि.मी.से ज्यादा इस दौड़ पथ की निगरानी एयर सर्विलांस के द्वारा की गई। इस दौड़ में जिलाधिकारी प्रणय सिंह , पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह , पुलिस , प्रशासनिक अधिकारियों , पुलिस कर्मियों , व्यापारियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं , छात्राओं ने देश भक्ति की भावना के साथ प्रतिभाग किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में इस अवसर पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय पर सरदार पटेल की 151 वीं और आचार्य नरेन्द्र देव की 137 वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 42 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धां सुमन अर्पित किए गए।
सोरों के संत तुलसीदास इन्टर कालेज में सरदार पटेल की जयंती को छात्राओं ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया। जनपद के अन्य कस्बों , और ग्रामीण क्षेत्रों से भी राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाए जाने के समाचार है।















